बरेली-मुरादाबाद MLC सीट पर नामांकन आज से, 30 जनवरी को 245 बूथों पर मतदान, जानें कब होगी काउंटिंग...
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2023 11:16 AM
यूपी विधान परिषद (MLC) की पांच सीटों के चुनाव का नामांकन आज से शुरू हो गया है. प्रत्याशी नामांकन 12 जनवरी तक करा सकेंगे. यह नामांकन बरेली मंडलायुक्त (कमिश्नर) कार्यालय में होंगे. मगर, मतदान 30 जनवरी को हैं. बरेली और मुरादाबाद मंडल के 245 बूथों पर 30 जनवरी को मतदान और दो फरवरी को काउंटिंग होगी.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की पांच सीटों के चुनाव का नामांकन 5 जनवरी यानी आज से शुरू हो गया है. प्रत्याशी नामांकन 12 जनवरी तक करा सकेंगे. यह नामांकन बरेली मंडलायुक्त (कमिश्नर) कार्यालय में होंगे. मगर, मतदान 30 जनवरी को हैं. बरेली और मुरादाबाद मंडल के 245 बूथों पर 30 जनवरी को मतदान और दो फरवरी को काउंटिंग होगी.
सपा, बरेली और मुरादाबाद एमएलसी सीट से प्रत्याशी की घोषणा काफी पहले कर चुकी है. यहां से एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव को टिकट दिया गया है. हालांकि, इस सीट से भाजपा के एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त हैं. मगर, भाजपा ने उनका टिकट फाइनल नहीं किया है.
गुरुवार को चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. इसके बाद मंडलायुक्त न्यायालय में नामांकन होंगे. दोनों गेट पर पुलिस की बेरिकेटिंग है. नामांकन पत्र लेने के दौरान प्रत्याशी और प्रस्तावक को एंट्री है, लेकिन जुलूस पर पाबंदी है.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के तीन स्नातक खंड और 2 खंड शिक्षक विधान परिषद का कार्यकाल 12 फरवरी को समाप्त हो रहा है. इससे पहले ही चुनाव का ऐलान किया गया है, जिससे निर्धारित समय पर चुनाव संपन्न हो सके. 05 एमएलसी सीट के लिए नामांकन 12 जनवरी तक दाखिल किए जाएंगे. मगर, 16 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं.
Also Read: UP: यूपी निकाय चुनाव से पहले वफादार BJP नेताओं का बढ़ेगा कद, इन पदों पर होगी ताजपोशी, जानें बरेली से कौन?
एमएलसी चुनाव की मतगणना 02 फरवरी को होगी. इसमें गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर खंड स्नातक क्षेत्र के अरूण पाठक, बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के जयपाल सिंह व्यस्त, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक क्षेत्र के सुरेश कुमार त्रिपाठी और कानपुर खंड शिक्षक क्षेत्र के राजबहादुर सिंह चंदेल शामिल हैं.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










