ePaper

UP Nagar Nikay Chunav 2022: अलीगढ़ निकाय चुनाव के लिए खर्च सीमा तय, मेयर के लिए 40 लाख, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 29 Oct 2022 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
UP Nagar Nikay Chunav 2022: अलीगढ़ निकाय चुनाव के लिए खर्च सीमा तय, मेयर के लिए 40 लाख, देखें पूरी लिस्ट

अलीगढ़ के 1 नगर निगम, 2 नगर पालिका, 16 नगर पंचायत समेत 19 निकायों में मेयर, नगर पालिका चेयरमैन, नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, नगर पालिका पार्षद, नगर पंचायत सदस्य के लिए चुनावी खर्च सीमा तय कर दी गई है.

विज्ञापन

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव में हैं. इस बीच अलीगढ़ के 1 नगर निगम, 2 नगर पालिका, 16 नगर पंचायत समेत 19 निकायों में मेयर, नगर पालिका चेयरमैन, नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, नगर पालिका पार्षद, नगर पंचायत सदस्य के लिए चुनावी खर्च सीमा तय कर दी गई है. मेयर पद के लिए चुनावी खर्च सीमा 40 लाख रुपए रखी गई है, तो वार्ड पार्षद के लिए चुनावी खर्च सीमा 3 लाख रहेगी.

19 निकायों में चुनाव के लिए चुनावी कर सीमा

अलीगढ़ में 1 नगर निगम, 2 नगर पालिका और 16 नगर पंचायत समेत 19 निकायों में चुनाव होने हैं. चुनावी तैयारियों ने स्पीड पकड़ ली है. मेयर, वार्ड पार्षद, नगर पालिका चेयरमैन, नगर पालिका परिषद सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी के चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी गई है.

मेयर के लिए चुनावी खर्च

  • सामान्य के लिए नामांकन पत्र 1000 रूपए में

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नामांकन पत्र 500 रूपए

  • सामान्य के लिए जमानत राशि 12000 रूपए

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए जमानत राशि 6000 रूपए

  • कुल चुनावी खर्च सीमा 40 लाख रुपए

  • नगर पालिका चेयरमैन के लिए चुनावी खर्च…

  • सामान्य के लिए नामांकन पत्र 500 रूपए में

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नामांकन पत्र 250 रूपए

  • सामान्य के लिए जमानत राशि 8000 रूपए

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए जमानत राशि 4000 रूपए

  • कुल चुनावी खर्च सीमा 9 लाख रुपए

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनावी खर्च

  • सामान्य के लिए नामांकन पत्र 250 रुपए में

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नामांकन पत्र 125 रुपए

  • सामान्य के लिए जमानत राशि 5000 रुपए

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए जमानत राशि 2500 रुपए

  • कुल चुनावी खर्च सीमा 2.5 लाख रुपए

वार्ड पार्षद के लिए चुनावी खर्च

  • सामान्य के लिए नामांकन पत्र 400 रूपए में

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नामांकन पत्र 200 रुपए

  • सामान्य के लिए जमानत राशि 2500 रुपए

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए जमानत राशि 1250 रुपए

  • कुल चुनावी खर्च सीमा 3 लाख रुपए

नगर पालिका सदस्य के लिए चुनावी खर्च

  • सामान्य के लिए नामांकन पत्र 200 रूपए में

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नामांकन पत्र 100 रुपए

  • सामान्य के लिए जमानत राशि 2000 रुपए

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए जमानत राशि 1000 रुपए

  • कुल चुनावी खर्च सीमा 2 लाख रुपए

नगर पंचायत सदस्य के लिए चुनावी खर्च

  • सामान्य के लिए नामांकन पत्र 100 रूपए में

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नामांकन पत्र 50 रुपए

  • सामान्य के लिए जमानत राशि 2000 रुपए

  • अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए जमानत राशि 1000 रुपए

  • कुल चुनावी खर्च सीमा 50 हजार रुपए

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola