मॉरीशस के पीएम प्रविंद ने गंगा में प्रवाहित की पिता की अस्थियां, शाम को काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Apr 2022 12:42 PM
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ बुधवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे. पीएम अपने दौरे के दूसरे दिन यानी आज दशाश्वमेध घाट पहुंचें, जहां उन्होंने अपने पिता की अस्थियां सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार गंगा में प्रवाहित की.
Varanasi News: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ इस समय अपने तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं. बधवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे पीएम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. दौरे के दूसरे दिन पीएम प्रविंद जगन्नाथ दशाश्वमेध घाट पहुंचें, जहां उन्होंने अपने पिता की अस्थियां सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार विधिविधान से गंगा में प्रवाहित की.
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ देर शाम श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए पहुंचेंगे और दर्शन-पूजन के बाद काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन करेंगे. काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद गंगा आरती में शामिल होंगे.
22 अप्रैल को यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे, जिसमें दोनो देशों के सांस्कृतिक आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर वार्ता होगी. मॉरीशस के प्रधानमंत्री के सम्मान में यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की तरफ से भोज का आयोजन किया गया है. 22 अप्रैल को ही मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर के दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ वार्ता की. इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया. मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ उपयोगी चर्चा हुई. भारत और मॉरीशस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने को लेकर हमने चर्चा की.’
प्रविंद कुमार जगन्नाथ मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के बेटे हैं. वह प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर इन दिनों सपरिवार भारत के दौरे पर हैं. उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










