Lucknow: सलमान बना श्याम, किशोरी का अपहरण-दुष्कर्म और धर्मांतरण के बाद निकाह, हरियाणा से गिरफ्तार

पुलिस को दिये बयान में किशोरी ने बताया कि एक हफ्ते पहले सलमान ने उसे मिलने के लिए पारा इलाके में बुलाया. किशोरी के पहुंचने पर सलमान उसे धमकाकर हरियाणा ले गया. जहां एक मकान में उसे बंधक बना लिया. सलमान किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था.
Lucknow News: राजधानी के पारा इलाके में रहने वाले सलमान नाम के शख्स ने अपना नाम बदलकर पहले किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसका अपहरण करने के बाद हरियाणा ले जाकर कई दिन तक दुष्कर्म किया. इसके बाद चाकू के जोर पर धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी से निकाह किया. लव जिहाद के इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को उसके चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया है. किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.
इंस्पेक्टर पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक पुलिस गिरफ्त में आया सलमान बिहार का रहने वाला है. किशोरी के घर के पास ही उसकी सहेली रहती थी. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने का फायदा आरोपी सलमान ने उठाया. सलमान ने किशोरी की सहेली को भी अपना नाम श्याम ही बताया था. सहेली को उस पर संदेह नहीं हुआ. सहेली के जरिए ही सलमान ने किशोरी से दोस्ती की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया.
पुलिस को दिये बयान में किशोरी ने बताया कि एक हफ्ते पहले सलमान ने उसे मिलने के लिए पारा इलाके में बुलाया. किशोरी के पहुंचने पर सलमान उसे धमकाकर हरियाणा ले गया. जहां एक मकान में उसे बंधक बना लिया. सलमान किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था.
इसके बाद किशोरी के गले पर चाकू रखकर उसे धमकी दी और धर्म परिवर्तन कराने के बाद फिर निकाह किया. सलमान किशोरी को वहीं बतौर पत्नी रखे रहा. इधर किशोरी की काफी तलाश के बाद कोई खबर नहीं मिलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पारा थाने में एफआईआर दर्ज करायी.
इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस समेत कई टीमें लगाई. लोकेशन पता चलने पर हरियाणा जाकर सलमान को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल छुड़ा लिया गया. किशोरी ने बयान में धर्म परिवर्तन व जबरन निकाह कराने की बात कही है. उसने कहा है कि सलमान ने जान से मारने की धमकी दी थी. वह चाकू गले पर रखे था. वहीं, मौलवी निकाह पढ़ रहे थे. पुलिस ने आरोपी के पास से कई जाली दस्तावेज भी बरामद किए हैं. किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










