Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव, बड़ी संख्या में पहुंचे SP कार्यकर्ता

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Feb 2024 6:35 AM

विज्ञापन

Photo: ANI, X

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आज यानी रविवार को आगरा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव जुड़े. शीट शेयरिंग तय होने बात अखिलेश राहुल के साथ एक मंच पर दिखे.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज यानी रविवार को शामिल हुए. इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी शामिल रहीं. बता दें कांग्रेस के साथ गठबंधन के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी नेता भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए हैं. अखिलेश यादव के साथ-साथ भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी नजर आए. आगरा में दोनों नेता साथ में पदयात्रा करेंगे.

Lok Sabha Election: एनडीए को हम हराएंगे- अखिलेश यादव

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के बाद सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है. मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है. अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं. हमें उम्मीद है कि I.N.D.I.A गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी.

Lok Sabha Election 2024: अन्याय के खिलाफ किया जा रहा है न्याय यात्रा- राहुल गांधी

वहीं, आगरा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप गरीब हैं तो आपको इस देश में 24 घंटे अन्याय का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि नफरत की वजह अन्याय है, इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है.

Lok sabha election 2024: rahul gandhi| pti

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका के फोन से बनी थी बात

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में कांग्रेस और सपा में बात नहीं बन पा रही थी. सीट बंटवारे को लेकर कोई फॉर्मूला तय नहीं हो पा रहा था. इसके बाद प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के बीच फोन पर बात हुई, और सीट बंटवार को लेकर बात बन गई. यूपी में कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Aldo Read: Rahul Gandhi को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका, क्वैशिंग याचिका खारिज, अब चलेगा ट्रायल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola