Jhansi Assembly Chunav: मउरानीपुर विधानसभा सीट पर BJP का है कब्जा, क्या इस बार बदलेगा चुनावी समीकरण?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jan 2022 6:09 PM
Jhansi Assembly Chunav: मउरानीपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) से बिहारी आर्या ने सपा (SP) के डॉक्टर रश्मि आर्या को हराया था. जानें इस सीट का सियासी समीकरण...
Mauranipur Assembly Seat: मउरानीपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आती है. 2017 में मउरानीपुर में कुल 36.80 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से बिहारी आर्या ने समाजवादी पार्टी (SP) के डॉक्टर रश्मि आर्या को 16971 वोटों के अंतर से हराया था. मउरानीपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान रविवार, 20 फरवरी 2022 के दिन होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी.
-
1996 चुनाव में कांग्रेस के बिहारी लाल आर्य ने जीत दर्ज की थी
-
2002 चुनाव में बीजेपी के प्रागीलाल अहिरवार विधायक चुने गए
-
2007 चुनाव में बसपा से भगवती प्रसाद सागर ने जीत हासिल की थी
-
2012 चुनाव में सपा से डॉ. रश्मि आर्या झांसी नगर के लिए विधायक चुने गए
-
2017 चुनाव में भाजपा से बिहारी आर्या ने जीत दर्ज की थी
-
कुल मतदाता– 232942
-
पुरुष मतदाता– 128572
-
महिला मतदाता– 104350
मउरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है. यहां सड़क की समस्याएं जारी हैं. रोजगार न होने के कारण युवाओं का बड़ी तादाद पलायन एक बड़ी समस्या है. गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं आम हैं.
पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा, और चुनाव परिणामों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










