Chandauli Election: राजनाथ सिंह के गांव वाली चकिया विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा, 2022 में बदलेगी सरकार?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2022 6:01 PM
चकिया (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 64.23 प्रतिशत वोट पड़े. इस चुनाव में बीजेपी विधायक शारदा प्रसाद ने बसपा के जितेंद्र कुमार को 20,063 मतों के अंतर से हराया था.
UP Election 2022: चंदौली जिले की चकिया (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 64.23 प्रतिशत वोट पड़े. इस चुनाव में बीजेपी विधायक शारदा प्रसाद ने बसपा के जितेंद्र कुमार को 20,063 मतों के अंतर से हराया था. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पैतृक गांव भभौरा चकिया विधानसभा सीट के अंतर्गत ही आता है.
-
2017- शारदा प्रसाद- बीजेपी
-
2012- सत्य प्रकाश सोनकर-सपा
-
2007- जितेंद्र कुमार- बसपा
-
2002- शिव तपस्या पासवान- बीजेपी
-
1996- सत्य प्रकाश सोनकर- सपा
चकिया जिले से वर्तमान विधयाक बीजेपी के शारदा प्रसाद हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कैलाश खरवार, सपा ने जितेंद्र कुमार, बसपा ने विकास गौतम आजाद, जबकि कांग्रेस ने रामसुमेर को प्रत्याशी बनाया है. चकिया में आखिरी और सातवें चरण के तहत 7 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. नतीजे 10 मार्च को आएंगे.
-
कुल मतदाता- 3,67,618
-
पुरुष- 1,95,892
-
महिला- 1,71,726
-
रोजगार के लिए बढ़ता पलायन
-
सिंचाई और पेयजल की समस्याएं हैं
-
गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं हैं.
-
जर्जर सड़कों के निर्माण की कोई सुनवाई नहीं है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










