Dussehra 2022: कानपुर में बदले रूट पर चलेगा यातायात, दशहरे की शाम 5 बजे से शुरू होगा रास्‍तों में बदलाव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Oct 2022 5:19 PM

विज्ञापन

लालइमली चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट परेड की तरफ नहीं आने दिया जाएगा जो वाहन लालइमली पर आ जाता है तो वह वाहन सिल्वर्टन तिराहा से वीआईपी रोड होते हुए मेघदूत तिराहा से माल रोड जा सकेगा. एमजी कॉलेज चौराहा से कोई भी वाहन साइकिल आदि कारसेट व नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे.

विज्ञापन

Kanpur Traffic Diversion: कानपुर में परेड स्थित रामलीला मैदान में रावण वध एवं दशहरा मेला के आयोजन पर यातायात व्यवस्था न बिगड़े. इसके लिए 5 अक्टूबर को सायं 5 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात का डायवर्जन किया गया है. त्‍योहार के समय में घर से बाहर न‍िकलने से पहले आपको यह सूचना जरूर देखनी चाह‍िए.

यह रहेगा मार्ग का परिवर्तन

  • लालइमली चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट परेड की तरफ नहीं आने दिया जाएगा जो वाहन लालइमली पर आ जाता है तो वह वाहन सिल्वर्टन तिराहा से वीआईपी रोड होते हुए मेघदूत तिराहा से माल रोड जा सकेगा.

  • एमजी कॉलेज चौराहा से कोई भी वाहन साइकिल आदि कारसेट व नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे. यह वाहन सिल्वर्टन तिराहा से होते हुये लालइमली चौराहा से कर्नलगंज की तरफ जाएंगे.

  • बड़ा चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जायेगा यह वाहन मेस्टन रोड होते हुए मूलगंज की तरफ व बड़ा चौराहा से चेतना चौराहा की तरफ जा सकेंगे.

  • चेतना चौराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा बल्कि यह वाहन मेघदूत की तरफ जा सकेंगे.

  • मेघदूत तिराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा.

  • यतीमखाना चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. यह वाहन लालइमली चौराहा की ओर जा सकेंगे.

  • पोस्ट ऑफिस तिराहा से कोई भी वाहन मेन रोड (परेड रोड) पर नहीं जाने दिया जाएगा. यह वाहन एनटीसी म्योर मील की ओर जा सकेंगे.

  • म्योर मील की तरफ से कोई भी वाहन कारसेट की तरफ नहीं जाएगा. यह वाहन एमजी चौराहा की ओर मोड़ दिया जाएगा.

  • लैंडमार्क तिराहा से कोई भी वाहन साइकिल आदि परेड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. यह वाहन बड़ा चौराहा की ओर मोड़ दिये जाएंगे.

  • गिलिस बाजार चौराहा (कोतवाली) से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेगा.

यहां किये गए हैं पार्किंग के इंतजाम

  • अस्पताल रोड के किनारे

  • नवीन मार्केट के अन्दर

  • सोमदत्त प्लाजा के सामने

  • क्रिस्टल पार्किंग परेड

Also Read: कानपुर के बिल्हौर में गंगा में स्‍नान करने आए 6 लोग डूबे, एक शव बरामद और 5 अब भी लापता, राहत कार्य जारी

र‍िपोर्ट : आयुष त‍िवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola