Agra News: दुकान से घर लौट रहे ज्वैलर का अपहरण, व्यापारी ने खुद फोन कर दी जानकारी, तलाश में जुटी पुलिस

Agra News: आगरा में बाइक से अपने घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी के अपहरण की घटना सामने आई है. घटना की जानकारी मिलते ही आगरा पुलिस ने ज्वैलर की तलाश शुरू कर दी है.
Agra News: आगरा में शुक्रवार की देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी के अपहरण की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही आगरा एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक, बदमाश व्यापारी को गाड़ी से अगवाकर ले गए हैं. उनके पास आभूषण से भरा एक बैग भी था.
दरअसल, थाना इरादत नगर के वृथला गांव के निवासी छदमी लाल वर्मा पुत्र विशंभर दयाल वर्मा ज्वेलरी की दुकानों पर सोने चांदी के आभूषणों की सप्लाई करते हैं. शुक्रवार शाम जब वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे, तो सर्राफ़ छदमी लाल वर्मा के मोबाइल से ही जानकारी आई कि उनका अपहरण कर लिया गया है. परिजनों के मुताबिक, उन्होंने फोन पर हड़बड़ी में बताया. इसके बाद उनका नंबर बंद जा रहा है.
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस को सर्राफ़ की बाइक कटी पुल के पास पड़ी हुई मिली. सर्राफ़ के पास आभूषणों से भरा एक थैला भी था, बदमाश उसे भी अपने साथ ले गए हैं. मौके पर पहुंची आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अपहृत सर्राफ़ का पता लगाने के लिए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है.
रिपोर्ट- राघवेंद्र गहलोत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




