UP News: सपा नेता की कंस्ट्रक्शन कंपनी घनाराम इंफ्रा के ठिकानों पर IT की रेड, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Updated:
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी घनाराम कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर आज सुबह से ही इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है. टीम की लखनऊ, कानपुर और झांसी में छापेमारी कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी नेता की कंस्ट्रक्शन कंपनी घनाराम कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर आज सुबह से ही इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है. टीम की लखनऊ, कानपुर और झांसी में छापेमारी की कार्रवाई जारी है. घनाराम कंस्ट्रक्शन के मालिक समाजवादी पार्टी के नेता श्याम सुंदर यादव और उनके भाई बिसन सिंह हैं.

विज्ञापन

प्रदेश के झांसी, कानपुर और लखनऊ में आयकर विभाग की सुबह से ही छापेमारी जारी है. विभाग ने झांसी के तीन बड़े बिल्डर्स के घर छापेमारी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, IT डिपार्टमेंट ने बसेरा बिल्डर्स और घनाराम कंट्रक्शन के मालिकों के ठिकानों पर छापा मारा है. सूत्रों का दावा है कि घनाराम कंस्ट्रक्शन कंपनी समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता श्याम सुंदर यादव की है.

समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता श्याम सुंदर ने इससे पहले बुंदेलखंड में तमाम डैम बनाए हैं. इसके अलावा आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कारोबारी विजय सराओगी के यहां भी छापेमार कार्रवाई की है, जहां आयकर विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी है. फिलहाल, स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola