Holi 2022: बुलडोजर पिचकारी आउट ऑफ स्टॉक, बाहुबली’ व ‘भगवा गुझिया की भी है भारी डिमांड

यूपी में भाजपा की जीत के बाद इसकी खुमारी बाजारों में दिखने लगा है. बुलडोजर पिचकारियों की अभी मार्केट में जबरदस्त डिमांड है, तो वहीं बाहुबली’ व ‘भगवा गुझिया की भी खूब बिक रहीं हैं
यूपी : यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत की खुमारी होली में भी देखने को मिल रही हैं. लखनऊ में इस बार बुलडोजर वाली पिचकारियों की जबरदस्त डिमांड है, जो फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक है. मोदी और योगी पिचकारियों से बाजार पटे हुए हैं.
वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तस्वीर वाली पिचकारी की खुब बिक्री हो रही है. अबीर-गुलाल और पिचकारियों से पटे बाजार में हलवाइयों की दुकानों पर सजी मिठाइयां भी पीछे नहीं हैं. लखनऊ में एक हलवाई ने ‘भगवा’ गुझिया बनायी हैं.
इस मिठाई की दुकान पर आपको भगवा रंग में रंगी कई तरह की मिठाइयां सजी हुई दिख जायेंगी. जहां एक तरफ ‘भगवा’ गुझिया लोगों को आकर्षित कर रही है, तो दूसरी तरफ ‘बाहुबली’ गुझिया भी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है. गुलाब की पत्तियों और पिस्ता से सजी इस बाहुबली गुझिया को हलवाई ने ‘छप्पन भोग’ नाम दिया है. इन मिठाइयों के बीच योगी का बुलडोजर भी आपको दिखायी दे जायेगा. लखनऊ में इन भगवा गुझियों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है.
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




