Hathras News: दिल्ली से एटा जा रही रोडवेज बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Nov 2022 12:38 PM
एटा डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से एटा जा रही थी. देर रात 2 बजे लगभग जब बस हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में एटा रोड के पास रेलवे क्रॉसिंग से आगे निकली, तभी अचानक बस के इंजन में आग लग गई. देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई. गनीमत रही की यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली.
Hathras News: हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में एटा रोड पर चलती हुई एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते बस आग का गोल बन गई और धू-धूकर जलने लगी. हालांकि, गनीमत रही कि, बस में बैठी सवारी समय रहते खिड़कियों और दरवाजे से कूदकर बाहर निकल गई, और अपनी जान बच ली. वहीं कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई.
एटा डिपो की रोडवेज दिल्ली से एटा जा रही थी. देर रात 2 बजे लगभग जब बस हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में एटा रोड के पास रेलवे क्रॉसिंग से आगे निकली, तभी अचानक बस के इंजन में आग लग गई. बस आग का गोला बन गई. बस में लगी अचानक आग से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.
चलती बस में लगी आग से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, किसी ने बस की खिड़की से, तो किसी ने दरवाजे से कूदकर अपनी और अपने परिजनों की जान बचाई. दमकल कर्मियों ने जल रही बस की आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया, हालांकि, तबतक बस बुरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि बस में लगी आग के दौरान सभी सवारी सुरक्षित बाहर निकल गईं. इसके अलावा ड्राइवर और कंडक्टर भी सुरक्षित हैं.
रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










