Varanasi News: ज्ञानवापी विवाद में पूजा-पाठ के साथ चार मामलों पर आज होगी सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में आज आदि विश्वेश्वर और ज्ञानवापी से जुड़ी चार अर्जियों पर सुनवाई होनी है. जस्टिस डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में ज्ञानवापी परिसर के बचे हिस्से की एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही के प्रार्थना पत्र मामले की सुनवाई होनी हैं.

विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी स्थित ज्ञानवापी विवाद मामले में सुनवाई का सिलसिला लगातार जारी है. इस क्रम में आज आदि विश्वेश्वर और ज्ञानवापी से जुड़ी चार अर्जियों पर सुनवाई होनी है. जस्टिस डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में ज्ञानवापी परिसर के बचे हिस्से की एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही के प्रार्थना पत्र मामले की सुनवाई होनी हैं.

विज्ञापन

पूजा-पाठ के साथ चार मामलों पर आज होगी सुनवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरन सिंह की ओर से दाखिल वाद पर भी आज सुनवाई होनी है, जिसमें पूजा अधिकार की मांग की गई है. यह सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में होगी. इसके अलावा कोर्ट में शिवलिंग सरीखी आकृति के पूजा-पाठ, राग-भोग की अनुमति को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अर्जी पर भी सुनवाई होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola