Greater Noida Crime: सात साल का प्रेम प्रसंग... फिर मिला कंकाल, 9 महीने चली छानबीन, कातिल निकली प्रेमिका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Feb 2023 12:26 PM
Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में नौ महीने पहले संदिग्ध परिस्थिति में गायब हुए युवक रंजीत की हत्या का खुलासा आज हो गया है. पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रंजीत नाम का एक युवक पिछले साल जून के महीने में गायब हो गया था.
Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में नौ महीने पहले संदिग्ध परिस्थिति में गायब हुए युवक रंजीत की हत्या का खुलासा आज हो गया है. पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रंजीत नाम का एक युवक पिछले साल जून के महीने में गायब हो गया था. इस बीच बिसरख क्षेत्र में एक नर कंकाल मिला था. नर कंकाल बरामद कर पुलिस जांच में जुट गई. जांच के बाद पता चला यह नर कंकाल गायब युवक रंजीत का है. पुलिस ने रंजीत की प्रेमिका सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वाले रंजीत नाम का एक युवक पिछले साल जून में गायब हो गया था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थान में दर्ज कराई थी. जहां जांच के दौरान पुलिस को बिसरख क्षेत्र में एक नर कंकाल मिला था. जांच के बाद पता चला कि यह नर कंकाल गायब रंजीत का है. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई.
Also Read: Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मासूम के साथ दुष्कर्म, कोर्ट ने दो सगे भाइयों को सुनाई उम्र कैद की सजा
जांच के दौरान पता चला कि सात साल संबंध रखने के बाद रंजीत अपनी प्रेमिका से शादी नहीं कर रहा था. जिसके बाद उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों ने रंजीत को घर बुलाया, और उसकी हत्या कर दी. फिर उसका शव छिपा दिया. इस दौरान पुलिस को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक नर कंकाल मिला. पुलिस ने खुलासा किया है कि यह नर कंकाल रंजीत का था.
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि युवक और युवती अलग-अलग जाति से थे. युवक प्रेस का काम करता था. जबकि युवती अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहती थी. पहले दोनों एक साथ पढ़ते थे, इस दौरान उनकी दोस्ती हुई और प्यार हो गया. जहां रंजीत की प्रेमिका उसपर शादी के लिए दबाव बनाने लगी. लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था. जिसके कारण युवती और उसके परिजनों ने रंजीत को घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. फिलहाल रंजीत की प्रेमिका, मामा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










