UP News: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में गोरखपुर पुलिस सबसे नीचे, कुशीनगर पुलिस पहले पायदान पर, देखें लिस्ट

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर जनता से फीडबैक लिया जा रहा है और उस आधार पर जिले की पुलिस की रेटिंग जारी कर दी जा रही है. पब्लिक अप्रूवल सिस्टम से जोन की पुलिस की कार्यप्रणाली की सच्चाई हर माह सामने आ रही है.
Gorakhpur News: गोरखपुर, पुलिस की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर जनता से फीडबैक लिया जा रहा है. और उस आधार पर जिले की पुलिस की रेटिंग जारी कर दी जा रही है. पब्लिक अप्रूवल सिस्टम से जोन की पुलिस की कार्यप्रणाली की सच्चाई हर माह सामने आ रही है.
-
जिला संतुष्ट असंतुष्ट
-
कुशीनगर 81.8% 18.2%
-
महाराजगंज 71.2% 28.8%
-
देवरिया 39.0% 61.0%
-
गोरखपुर 27.02% 72.08%
एडीजी अखिल कुमार ने जनता से फीडबैक लेने के बाद यह रेटिंग जारी की. इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों का निस्तारण करने में गोरखपुर पुलिस रेंज के अन्य जनपदों से काफी पीछे है. पब्लिक अप्रूवल सिस्टम के तहत 5 पिलर्स पर फीडबैक लिया जाता है जिसमें आईजीआरएस पीआरवी डायरेक्ट पोल, ट्विटर पोल, एफ आई आर, पासपोर्ट और करैक्टर सर्टिफिकेट पर जनता का फीडबैक मांगा जाता है.
अक्टूबर माह में थोड़ा सुधार हुआ था,लेकिन नवंबर में फिर घट गया जनता के फीडबैक के अनुसार सितंबर माह में केवल 31.1% अक्टूबर में 36.2% और नवंबर माह में 27.2% लोगों ने ही अपनी संतुष्टि दर्ज कराई है. नवंबर 72.8% लोगों ने अपनी असंतुष्टि दर्ज कराई है .बता दें कि नवंबर में जनता के वोटों की संख्या बढ़ गई है .अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में 449 वोट अधिक मिले हैं. गोरखपुर और पुलिस को अक्टूबर में 4861 और नवंबर में 5310 वोट मिले हैं.
अन्य 4 पिलर्स में कुछ सुधार हुआ है. जैसे ट्विटर पोल में गोरखपुर पुलिस को 61.02% जनता ने अति उत्तम बताया है तो वहीं 21.01% ने खराब. डायरेक्ट पोल में 76.07% ने अति उत्तम तो जीरो 7.0 4% ने खराब बताया है. FIR व एनसीआर में 70.08% ने अति उत्तम तो 4% ने खराब बताया है. पीआरबी में 79.02 दो क्षेत्र में संतुष्टि जताई है तो 20% लोग असंतुष्ट है. पीआरबी में 79.02% लोगों ने संतुष्टि जताई है तो 20% लोग असंतुष्ट है. पासपोर्ट और करैक्टर सर्टिफिकेट में 83.02% लोगों ने अति उत्तम बताया है तो 16%लोगों ने खराब.
रिपोर्ट–कुमार प्रदीप, गोरखपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




