ePaper

Gorakhpur News: नशे में धुत युवक ने पत्नी पर चढ़ाई कार, मां को बचाने आए बेटे को उतारा मौत के घाट

Updated at : 21 Jul 2022 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur News: नशे में धुत युवक ने पत्नी पर चढ़ाई कार, मां को बचाने आए बेटे को उतारा मौत के घाट

Gorakhpur News: शराब के नशे में धुत एक युवक ने बुधवार की रात करीब 1 बजे पत्नी से विवाद के बाद उसके ऊपर कार चढ़ा दी. मां को बचाने गए बेटे को भी उसने रौंद दिया. जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में शराब के नशे में धुत एक पिता की शर्मसार कर देने वाली करतूत सामने आई है. यहां पिपराइच थाना क्षेत्र के बेलवार में प्रॉपर्टी डीलर ने बुधवार की रात करीब 1 बजे पत्नी से विवाद के बाद उसके ऊपर कार चढ़ा दी. मां को बचाने गए बेटे को भी उसने रौंद दिया. जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें गोरखपुर के मेडिकल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, बेटी की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

हत्या के इरादे से पत्नी पर चढ़ाई कार

मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के बेलवार इलाके का है. जहां प्रॉपर्टी कारोबारी चौथी गुप्ता ने देर रात पत्नी से विवाद होने पर कार से पत्नी और बेटे को रौंदा दिया. बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी कारोबारी चौथी गुप्ता अपनी पत्नी की हत्या करने की नीयत से उस पर कार चढ़ा रहा था. इस दौरान बचाव करने गया बेटा भी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घायल पत्नी का इलाज जारी

इस हादसे में आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया है, जबकि आरोपी की बेटी ने अपने हत्यारे पिता पर मर्डर का केस दर्ज कराया है.

मां को बचाने आए बेटे की मौत

इस मामले में एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घटना देर रात की है. जब शराब के नशे में प्रॉपर्टी कारोबारी ने अपनी पत्नी और बेटे पर कार चढ़ा दी. घटना में घायल बेटे की मौत हुई है जबकि पत्नी घायल है. जिससे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल, इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

रिपोर्टर- कुमार प्रदीप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola