ePaper

Gorakhnath Temple Attack: मंदिर पर हमला करने वाला मुर्तजा के लैपटॉप में मिला आतंक का जखीरा, एक्शन में ATS

Updated at : 06 Apr 2022 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
Gorakhnath Temple Attack: मंदिर पर हमला करने वाला मुर्तजा के लैपटॉप में मिला आतंक का जखीरा, एक्शन में ATS

Gorakhnath Temple Attack: वहीं गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों का आरोपी मुर्तजा का मेडिकल कराया गया. इसके बाद रात में एटीस की टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई. बता दें कि मंदिर में दाखिल होने हमला का आरोपी मुर्तजा के इरादों की जांच के लिए एटीएस की टीमें लगी हैं.

विज्ञापन

Gorakhnath Temple Attack: गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमले के मामले में पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हो रहे हैं. अब तक गोरखनाथ मंदिर हमले मामले की जांच कई शहरों तक पहुंची है. बता दें कि हमला करने के आरोपी मुर्तजा अब्बासी (Murtaza Abbasi)का केस मंगलवार को शासन ने आतंकवाद-निरोधक दस्ते (एटीएस) को ट्रांसफर कर दियाइस बीच यूपी एटीएस की टीम ने मुंबई पहुंचकर मुर्तजा के दो ठिकानों पर उसके बारे में जानकारी जुटाई. जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला आरोपी मुर्तजा अब्बासी नवी मुंबई में रहता था और एटीएस की टीम वहां पुंचकर जानकारी जुटायी है.

वहीं गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों का आरोपी मुर्तजा का मेडिकल कराया गया. इसके बाद रात में एटीस की टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई. बता दें कि मंदिर में दाखिल होने, आतंकी साजिश और हमलावर मुर्तजा के इरादों की जांच के लिए एटीएस, पुलिस, एसटीएफ व खुफिया तंत्र की करीब दर्जन भर टीमें लगी हैं. जानकारी के मुताबित टीम को मुर्तजा के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने के कई सबूत मिले है. एटीएस ने घर की तलाशी में उसका पुराना लैपटॉप कब्जे में लिया है. इस लैपटॉप में एटीस की टीम को कुछ प्रतिबंधित वीडियो मिले हैं.

Also Read: Gorakhnath Temple Attack: एटीएस की हिरासत में एक और संदिग्ध, जाकिर नाईक से प्रभावित था मुर्तजा

एटीएस को मुर्तजा अब्बासी के लैपटॉप से कुछ अहम डाटा भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. मुर्तजा के बैग की तलाशी में मजहबी किताबें भी मिली हैं. मुर्तजा को लेकर एटीएस को कुछ अहम जानकारी भी मिली है कि कुछ दिन पहले वह मुंबई, दिल्ली, गुजरात के जामनगर, केरल के कोयंबटूर के अलावा नेपाल के लुंबिनी भी गया था. वहीं गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमले का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी पर उसके पिता ने अब बड़ा खुलासा किया है. अरोपी के पिता मुनीर अहमद अब्बासी ने अपने एक बयान में कहा कि उनका बेटा दिमागी रूप से ठीक नहीं है और उसका काफी दिनों से इलाज चल रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola