Kushinagar News: स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर छात्रा ने की सुसाइड की कोशिश, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन
Kushinagar News:  स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर छात्रा ने की सुसाइड की कोशिश, हालत नाजुक

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, स्कूल परिसर से 11वीं की एक छात्रा ने आज (बुधवार) दोपहर को तीसरी मंजिल से कूद गई. छात्रा को फर्श पर खून से लथपथ देख स्कूल परिसर में अन्य छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, स्कूल परिसर से 11वीं की एक छात्रा आज (बुधवार) दोपहर को तीसरी मंजिल से कूद गई. छात्रा को फर्श पर खून से लथपथ देख स्कूल परिसर में अन्य छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई.  इस दौरान आनन-फानन से घायल छात्रा को नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया.

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा कि 17 वर्षीय गरिमा चतुर्वेदी कुशीनगर के पड़रौना नगर में स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है. इस समय स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है. आज भौतिकी शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा थी. और दोपहर लगभग एक बजे परीक्षा समाप्त हो गई. जिसके बाद सभी बच्चे क्लास रूम से बाहर निकलने लगे. तभी अचानक से छात्रा स्कूल के तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई. इस दौरान मौके पर मौजूद छात्रों ने जब उसे खून से लथपथ देखा तो चिखने-चिल्लाने लगे.

स्कूल के छात्रों व शिक्षकों से पुलिस कर रही पूछताछ

घायल छात्रा को स्कूल प्रशासन की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया. वहीं छात्रा के छत से कूदने की खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस क्लास के अन्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola