अलीगढ़ में रंगबाजी में दो युवकों पर फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, तीन पुल‍िस अफसरों पर ग‍िरी गाज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2022 3:19 PM

विज्ञापन

मामले में लापरवाही के दृष्टिगत अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय जयसवाल और चौकी इंचार्ज सेंटर प्वाइंट उप निरीक्षक नकुल चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है, चौकी इंचार्ज रामघाट रोड उप निरीक्षक पवन कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

Aligarh News: मंगलवार देर रात को अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित केके हॉस्पिटल के पास फायरिंग में दो युवक घायल हुए थे, एक के सीने में गोली लगी थी तो दूसरे के पैर में. पुलिस ने युवकों पर फायरिंग करने वाले 2 गिरफ्तार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में प्रभारी निरीक्षक व उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है, तो चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है.

2 लाइन हाजिर, 1 निलंबित

पुलिस ने मुकदमे को धारा 307, 323 ,504 में पंजीकृत कर हमलावर आरोपी युवक प्रियांशु, उसके एक अन्य साथी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ जारी है. शेष की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं. मामले में लापरवाही के दृष्टिगत अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय जयसवाल और चौकी इंचार्ज सेंटर प्वाइंट उप निरीक्षक नकुल चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है, चौकी इंचार्ज रामघाट रोड उप निरीक्षक पवन कुमार, जिसके क्षेत्र में फायरिंग घटना घटित हुई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया है.

क्‍या है पूरा मामला?

स्वर्ण जयंती नगर निवासी पत्रकार कमल शर्मा के पुत्र कुशाग्र शर्मा शहर के जाने-माने मिठाई विक्रेता राजीव जलाली के पुत्र शिवम वार्ष्णेय वह अन्य दोस्तों के साथ बाइकों से अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट मार्केट पहुंचे. वहां पर कुशाग्र शर्मा व साथियों का कुछ युवकों से विवाद हो गया. कुशाग्र व शिवम वहां से रामघाट रोड स्थित केके हॉस्पिटल के पास आकर खड़े हो गए. वहां पर भी दूसरे पक्ष के लोग आ गए, कहासुनी होने लगी, मारपीट तक बात पहुंच गई, दूसरे पक्ष के लोगों ने युवकों पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में कुशाग्र शर्मा के सीने में गोली लगी और शिवम वार्ष्णेय के पैर में गोली लगी. गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से भाग गए. दोनों गम्भीर घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शिवम वार्ष्णेय की हालत सही है और कुशाग्र शर्मा की हालत गंभीर है.

Also Read: अलीगढ़ में मामूली बात पर एक के सीने में और दूसरे के पैर में मारी गोली, सीसीटीवी फुटेज से न‍िकलेगा सुराग

र‍िपोर्ट : चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola