Agra News: ताजनगरी के एक बंद पड़े मकान में लगी आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2022 11:05 PM

विज्ञापन

जैसे ही मकान में आग लगी आसपास रहने वाले लोग दहशत की वजह से घर के बाहर निकल आए और घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी गई. क्षेत्रीय पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई.

विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम इलाके में एक बंद पड़े मकान में देर शाम को भीषण आग लग गई. जैसे ही मकान में आग लगी आसपास रहने वाले लोग दहशत की वजह से घर के बाहर निकल आए और घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी गई. क्षेत्रीय पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्रीपुरम बी ब्लॉक 132 केवीए बिजली घर के पास मंगलवार रात करीब 8:45 बजे एक मकान में अज्ञात कारणों की वजह से आग लग गई. मकान में लगी आग को देखकर आसपास के लोग दहशत की वजह से घर के बाहर निकल आए. दरअसल यह मकान बंद पड़ा हुआ था मकान मालिक अपने गांव गए हुए हैं. जैसे ही मकान में आग लगी लोगों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई.

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी. लेकिन बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड कुछ समय देर से पहुंची. जिसकी वजह से आस पड़ोस के लोग लगातार दहशत में बने हुए थे. कुछ समय बाद जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. लोगों का कहना है कि घर में लगे सिलेंडर के फटने की वजह से आग लगी है. हालांकि फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी हुई है और आसपास के लोगों को भी घर से बाहर निकाल दिया गया है.

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola