लोक गायिका मालिनी अवस्थी के पिता डॉ प्रमथ नाथ अवस्थी का निधन

देश और दुनिया में अपनी गायकी से मान बढ़ाने वाली लोकगायिका मालिनी अवस्थी के पिता एंव यूपी के अपर सचिव गृह सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के श्वसुर डॉ प्रमथ नाथ अवस्थी का आज निधन हो गया.वह 90 वर्ष के थे.
लखनऊ : देश और दुनिया में अपनी गायकी से मान बढ़ाने वाली लोकगायिका मालिनी अवस्थी के पिता एंव यूपी के अपर सचिव गृह सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के श्वसुर डॉ प्रमथ नाथ अवस्थी का आज निधन हो गया.वह 90 वर्ष के थे.
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी.उन्होंने ट्वीट करके कहा बरगद की छाँव आज विलीन हो गई.हम सबकी आधारशिला हमारे प्रतापी पिताजी डॉ प्रमथ नाथ अवस्थी जी अंतिम यात्रा को प्रस्थान कर गए. विगत तीन माह से अधिक अस्वस्थ रहे पिताजी जीवन के 90 वें वर्ष में थे
बरगद की छाँव आज विलीन हो गई।
— मालिनी अवस्थी (@maliniawasthi) May 21, 2020
हम सबकी आधारशिला हमारे प्रतापी पिताजी डॉ प्रमथ नाथ अवस्थी जी अंतिम यात्रा को प्रस्थान कर गए। विगत तीन माह से अधिक अस्वस्थ रहे पिताजी जीवन के 90 वें वर्ष में थे।
🙏 pic.twitter.com/UiJFHtdoOW
डॉ प्रमथ नाथ अवस्थी का जन्म 17 जनवरी 1931 में हुआ था.पीएन अवस्थी पत्नी स्वर्गीय निर्मला अवस्थी, वे तीन बच्चों पुष्कर अवस्थी, मल्लिका शुक्ला और मालिनी अवस्थी के गौरवशाली पिता थे.डॉ. पीएन अवस्थी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए.बता दें, पीएन अवस्थी पिछले तीन महीने से बीमार चल रहे थे.वह पेशे से डॉक्टर थे.डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके.
अवनीश कुमार अवस्थी सीएम योगी आधित्यनाथ के सबसे करीबी अधिकारियों में से एक है.वह अपने काम के प्रति ईमानदार आईएएस अवनीश अवस्थी जैसा ब्यूरोक्रेट विरले ही देखने को मिलता है.अवनीश कुमार अवस्थी की पत्नी मालिनी अवस्थी एक जानी मानी लोकगायिका हैं.वह कन्नौज, उत्तर प्रदेश में पैदा हुई और भातखंडे संगीत संस्थान लखनऊ से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




