ePaper

Bareilly: पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, 2 फरार, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 13 Feb 2023 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly: पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, 2 फरार, जांच में जुटी पुलिस

Bareilly: बरेली में पिछले कई दिन से प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिल रहे हैं. जिसके चलते पुलिस तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही है. सोमवार सुबह तस्कर प्रतिबंधित पशु लेकर जा रहे थे. उनको रोकने की कोशिश की. लेकिन तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की.

विज्ञापन

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले कई दिन से प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिल रहे हैं. जिसके चलते पुलिस तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही है. सोमवार सुबह तस्कर प्रतिबंधित पशु लेकर जा रहे थे. उनको रोकने की कोशिश की. लेकिन तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की.

पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़

पुलिस तस्करों की मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है, जबकि दो फरार हो गए हैं. घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. इसके साथ ही फरार दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. शहर की बिथरी चैनपुर थाना पुलिस सोमवार सुबह पुरनापुर मोड़ के पास से गुजर रही थी. बताया जाता है कि इसी दौरान तीन लोग एक प्रतिबंधित पशु को खींच कर ले जा रहे थे. उनको रोकने की कोशिश की गई. लेकिन उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी. पुलिस ने बचाव में फायरिंग की. इसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी है.

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि घायल भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भुड़ा गांव निवासी बताया है.मगर,दो तस्कर साथी मौके से भागने में सफल हुए हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. इसके साथ ही घायल आरिफ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में बिथरी चैनपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

चौकी इंचार्ज सस्पेंड

पिछले दो दिन से बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिल रहे थे. जिसके चलते एसएसपी/डीआइजी अखिलेश कुमार चौरसिया ने इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर को सस्पेंड कर दिया था.इसके साथ ही थाना हाफिजगंज क्षेत्र की रिठौरा चौकी क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले थे.जिसके चलते चौकी इंचार्ज को भी सस्पेंड कर दिया था.

Also Read: बरेली में फिर मिले पशुओं के अवशेष, जांच में जुटी पुलिस, SSP ने एक दिन पहले इंस्पेक्टर को किया था निलंबित
एसपी सिटी ने क्या कहा

एसपी सिटी राहुल कुमार भाटी ने बताया कि गोकशी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. इसीलिए जंगल में काबिंग की जा रही थी. सोमवार सुबह पुरनापुर के पास तीन लोग प्रतिबंधित पशु लेकर जा रहे थे. उनको रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन, उन्होंने फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है. उसको गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपी आरिफ के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं.

रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola