बरेली में ट्रक की टक्कर से देवरिया की महिला कांवड़िया की मौत, हरिद्वार से लौट रहे थे श्रद्धालु
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2022 4:25 PM
महिला कांवड़िया बस से उतरने के बाद हाईवे पार कर रही थी. इसी दौरान अचानक शाहजहांपुर की ओर से ट्रक आ गया. ट्रक की चपेट में आने से यह भयावह हादसा हो गया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस बस से श्रद्धालु हरिद्वार से जल लेकर अयोध्या जा रहे थे.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पूर्वी थानाक्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित नेवाड़िया मोड़ पर एक ट्रक की टक्कर से महिला कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई. महिला कांवड़िया बस से उतरने के बाद हाईवे पार कर रही थी. इसी दौरान अचानक शाहजहांपुर की ओर से ट्रक आ गया. ट्रक की चपेट में आने से यह भयावह हादसा हो गया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस बस से श्रद्धालु हरिद्वार से जल लेकर अयोध्या जा रहे थे.
मृतक महिला की शिनाख्त देवरिया जिले के थाना इकोना के होली बलिया निवासी श्री निवास की पत्नी चंपा देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है. वह देवरिया के करीब 45 श्रद्धालुओं के साथ बस से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रही थी. हरिद्वार से लौटने के दौरान मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी बस फतेहगंज पूर्वी हाईवे पर स्थित न्यू उत्तरांचल पंजाबी ढाबा पर रुकी थी. इसी दौरान महिला श्रद्धालु बस से उतरकर हाईवे पार करने लगी. उनके रोड पार करने के दौरान ही शाहजहांपुर की तरफ से ट्रक आ गया. ट्रक की टक्कर से महिला गंभीर घायल हो गई.
पुलिस ने महिला को तुरंत इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में महिला श्रद्धालु की मौत हो गई थी. इसके साथ ही आठ कांवड़िया घायल हो गए थे.पुलिस ने आरोपी ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. इसके बाद एफआईआर दर्ज की जा रही है.पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. एक दिन पूर्व भी मीरगंज हाईवे पर एक कांवड़िया की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि बस में 45 कांवड़िये थे जो देवरिया जिले के हैं. बस ड्राइवर गोरखपुर का है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










