UP Election 2022: यूपी में पहले चरण का चुनाव संपन्न, सीएम योगी ने क्यों किया जनता का धन्यवाद?

यूपी में पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर आज शाम 7 बजे मतदान संपन्न हो गया. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण का चुनाव संपन्न होने पर मतदाताओं का धन्यवाद किया है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर आज शाम 7 बजे मतदान संपन्न हो गया. अब दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों मतदान होगा. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण का चुनाव संपन्न होने पर मतदाताओं का धन्यवाद किया है.
उ.प्र. विधान सभा चुनाव-2022 का प्रथम चरण आज शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 10, 2022
लोकतंत्र के महोत्सव में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर सहभागिता करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद।
आपका मतदान 'नए उत्तर प्रदेश' की नींव को मजबूती प्रदान करेगा।
भारत माता की जय!
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ‘उ.प्र. विधान सभा चुनाव-2022 का प्रथम चरण आज शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया है. लोकतंत्र के महोत्सव में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर सहभागिता करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद. आपका मतदान ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नींव को मजबूती प्रदान करेगा. भारत माता की जय!’
उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है. पहले फेज में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई है. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई. पहले चरण में 623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. अब, 10 मार्च का इंतजार किया जा रहा है, जब नतीजों का ऐलान किया जाएगा.
इधऱ, कांग्रेस ने चुनाव के दौरान बीजेपी पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगाए. कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि खराब ईवीएम, मतदाता लिस्ट में गड़बड़ी चुनाव आयोग की मंशा पर संदेह खड़ा करता है. चुनाव में गड़बड़ियों की सूचना देने के लिए मतदाता कॉल करते रहे. लेकिन, अधिकारियों ने किसी मतदाता के फोन कॉल को नहीं उठाए. इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने भी 11 जिलों की अलग-अलग सीटों पर मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगाए. हालांकि, चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से साफ इनकार कर दिया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




