सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुंबई, प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में हुए शामिल

CM Yogi Mumbai Visit: यूपी के सीएम योगी दो दिन के दौरे पर मायानगरी यानी मुंबई में हैं. वह मुंबई में आयोजित प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम आज मुंबई के ताज होटल में निवेशकों से भी मिलेंगे.
CM Yogi Mumbai Visit: यूपी के सीएम योगी दो दिन के दौरे पर मुंबई में हैं. वह मुंबई में आयोजित प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में शामिल हुए. इस साल फरवरी के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) को लेकर वह उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे. सीएम आज मुंबई के ताज होटल में निवेशकों से भी मिलेंगे.
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम होने के पहले यूपी के सीएम मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम योगी ने कहा, हमने हर क्षेत्र में काम किया और बिना भेद-भाव के, हर तबके को उसका लाभ दिया है. कोई नहीं कह सकता कि हमने भेदभाव किया. यह पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाया हो. हमने 1.5 लाख से अधिक भर्तियां की और भर्तियों की प्रक्रिया इतनी पारदर्शी थी कि किसी को उंगली उठाने का मौका नहीं मिला.
लखनऊ में हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन 10 से 12 फरवरी के बीच किया जा रहा है. इस बार यूपी सरकार इन्वेस्टर्स समिट में देश के बड़े उद्योगियों के साथ विदेशी निवेशकों को भी आमंत्रित कर रही है. इसके लिए अलग-अलग देशों में यूपी सरकार के कई मंत्री जाकर मल्टीनेशनल कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/tDxsoNSSfT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2023
भारत के नौ प्रमुख शहरों में पांच जनवरी से 27 जनवरी के बीच कई बड़े मंत्रियों और अधिकारियों को उद्योग जगत से संपर्क के लिए भेजा जा रहा है. मुंबई में सीएम योगी ने खुद अपने दो मंत्रियों राजस्व मंत्री रवींद्र जायसवाल और उद्योग मंत्री नंदगोपाल नंदी के साथ पहुंचे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




