UP News: खुले में शौच से मुक्त हुआ यूपी, सीएम योगी ने शौचालयों में स्वच्छ्ता बनाए रखने के दिए निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2022 1:33 PM
उत्तर प्रदेश खुले में शौच से मुक्त हो चुका है. स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत विगत 05 वर्ष में सामुदायिक शौचालय बनवाये गए हैं. इनके रखरखाव के लिए सरकार मासिक धनराशि भी देती है.
Lucknow News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 की बैठक की. जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश खुले में शौच से मुक्त हो चुका है. स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत विगत 05 वर्ष में सामुदायिक शौचालय बनवाये गए हैं. इनके रखरखाव के लिए सरकार मासिक धनराशि भी देती है.
मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिया कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छ्ता रहे. शौचालयों में अनावश्यक तालाबंदी न रहे. सड़क सुरक्षा के व्यापक महत्व को देखते हुए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, परिवहन, नगर विकास आदि संबंधित विभागों के परस्पर समन्वय के साथ जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तैयार की जाए. स्कूली बसों के फिटनेस, यातायात नियमों के पालन आदि के विषय में जन सहभागिता के साथ वृहद अभियान शुरू करने की तैयारी करें.
बैठक में बताया गया कि, ऐसे समय में जबकि लोग पर्यटन के लिए हिल स्टेशनों की ओर जाने की तैयारी करते हैं, उत्तर प्रदेश सरकार जनता के द्वार पर है. राज्य के सभी मंत्रीगण गांवों/जिलों में दौरे कर रहे हैं. जन चौपाल में जनता से भेंट कर रहे हैं. विकास परियोजनाओं/व्यवस्थाओं की पड़ताल कर रहे हैं. यह क्रम सतत जारी रहना चाहिए.
मंडलीय भ्रमण से लौटे मंत्री समूहों की रिपोर्ट सभी विभागों को दी जाएगी. इन पर पर यथोचित कार्रवाई की जाए. आपातकालीन सेवा 108/102 के संचालन की व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है. इसके लिए मंडलों का क्लस्टर तैयार किया जा सकता है. सभी बिंदुओं पर विचार कर अच्छी कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










