Varanasi News: वाटर पार्क में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत, परिजनों ने पार्क प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Aug 2022 11:31 AM

विज्ञापन

वाराणसी के दानियालपुर स्थित वाटर पार्क में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत हो गई. परिजनों ने बच्चे का दाह संस्कार करने के बाद थाने पर पहुंचकर धरना दिया. नाराज परिजनों ने पार्क प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर पार्क प्रबंधन के लोगों के खिलाफ कारवाई की मांग की.

विज्ञापन

Varanasi News: सारनाथ थाना क्षेत्र के दानियालपुर स्थित वाटर पार्क में क्लास 2 में पढ़ने वाले मासूम की डूबने से मौत हो गई. परिजनों ने बच्चे का दाह संस्कार करने के बाद थाने पहुंचकर धरना दिया. नाराज परिजनों ने पार्क प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर पार्क प्रबंधन के लोगों के खिलाफ कारवाई की मांग की. सारनाथ पुलिस ने परिजनों को समझाकर जांच के बाद कड़ी कारवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ही परिजनों का गुस्सा शांत हुआ.

दोस्तों के साथ वाटर पार्ट में नहाने गया था यश

वाराणसी के लाटभैरव निवासी सब्जी विक्रेता राजकुमार सोनकर के 2 बेटा और 3 बेटियो में दूसरे नंबर का यश (8) क्लास 2 में पढ़ता था. यश अपने मोहल्ले के लड़को के साथ दानियालपुर स्थित वाटर पार्क गया था. यश वाटर पार्क में नहाने के दौरान डूब गया और उसकी मौत हो गई. उसके साथियों की सूचना पर परिजन पहुंचे और यश के शव को लेजा कर गंगा में प्रवाहित कर दिया.

परिजनों ने की पार्क प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मासूम यश का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन नाराज होकर सोमवार की रात सारनाथ थाने पहुंचे और वाटर पार्क प्रबंधन के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए. परिजनों ने आरोप लगाया की बिना परिजन के बच्चो की एंट्री कैसे दे दी गई. पुलिस ने अक्रोशित परिजनों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस पूरे प्रकरण में सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की अंत्येष्टि करने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है. प्रकरण में जांच की जा रही है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट- विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola