Chandauli news: बाढ़ का कहर, एक दर्जन से अधिक गांवों में घुसा गंगा का पानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Chandauli जनपद के तटवर्ती इलाकों में गंगा की तबाही लगातार जारी है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के 14 गांव गंगा के बाढ़ से प्रभावित हुए. जिसमें 3 गांव पूरी तरह टापू बन गए. बाढ़ के पानी से घिरे गांव में विशेष चौकसी बरती जा रही है.
विज्ञापन
Chandauli news: हालांकि जिला प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए तीनो गांव रतनपुर मढिया और बहादुरपुर से प्रभावित लोगों को गांव से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया हैं. साथ ही लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. नाव के माध्यम से बाढ़ के पानी से घिरे गांव में विशेष चौकसी बरती जा रही है. ताकि बाढ़ के पानी से घिरे घर में कोई फसा ना हो. इसको देखते हुए एसडीएम डीडीयू नगर अविनाश कुमार लगातार अधिकारियों और पुलिस की टीम के साथ भ्रमण कर रहे हैं.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें