यूपी विधान परिषद की खाली पड़ीं दो सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें सबकुछ...

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2022 6:39 PM

विज्ञापन

अहमद हसन का कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक था मगर उनका 20 फरवरी को निधन हो गया था. वहीं, ठाकुर जयवीर सिंह का कार्यकाल 5 मई, 2024 तक था. मगर 24 मार्च, 2022 को उन्‍होंने त्यागपत्र दे दिया था. इसके बाद से ही इन दोनों की सीटें खाली थीं. अलग-अलग उप निर्वाचन कराने के लिए तिथ‍िवार कार्यक्रमों की घोषणा की गई.

विज्ञापन

UP Vidhan Parishad Election: उत्‍तर प्रदेश (UP) में विधान परिषद की 2 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है. उप चुनाव के लिए 11 अगस्त को मतदान होगा. सपा नेता अहमद हसन के निधन के बाद और ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे के बाद रिक्‍त हुई सीट पर यह उपचुनाव किया जाएगा.

मुख्‍य निर्वाचन अध‍िकारी अजस कुमार शुक्‍ला ने बताया कि अहमद हसन का कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक था मगर उनका 20 फरवरी को निधन हो गया था. वहीं, ठाकुर जयवीर सिंह का कार्यकाल 5 मई, 2024 तक था. मगर 24 मार्च, 2022 को उन्‍होंने त्यागपत्र दे दिया था. इसके बाद से ही इन दोनों की सीटें खाली थीं. अलग-अलग उप निर्वाचन कराने के लिए तिथ‍िवार कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है.

निर्वाचन के जारी की गई टाइम एंड डेट शेड्यूल

  • नाम निर्देशन की अधिसूचना की तारीख 25 जुलाई.

  • नाम निर्देशन के लिए अंतिम तारीख 1 अगस्‍त.

  • नाम निर्देशनों की जांच के लिए तारीख 2 अगस्‍त.

  • नाम वापसी के लिए अंतिम तारीख 4 अगस्‍त

  • मतदान की तारीख 4 अगस्त.

  • मतदान का समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक.

  • मतगणना की तारीख 11 अगस्‍त शाम 5 बजे तक.

  • 16 अगस्‍त से पहले निर्वाचन सम्पन्‍न करा लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola