ePaper

UP News: गौतमबुद्ध नगर में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Updated at : 20 Dec 2022 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: गौतमबुद्ध नगर में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

गौतमबुद्ध नगर में आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर बस और कंटेनर के बीच सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10-15 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

विज्ञापन

Noida News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छाया घना कोहरा राहगीरों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है. सोमवार को औरैया, अलीगढ़ और हापुड़ में सड़क हादसों के बीच आज गौतमबुद्ध नगर में बस और कंटेनर के बीच टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10-15 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

उपचार के दौरान एक युवक की मौत

सड़क हादसे की ये घटना थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच की है. घटना की जानकारी मिलते ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस मौके पर पहुंची गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई. मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे गई है. वहीं घायलों का उपचार जारी है.

कंटेनर के रुकने और अधिक कोहरे के कारण हुआ हादसा

घटना को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कहा कि, मंगलवार को थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पेरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर यात्री बस जो कि कंटेनर के पीछे थी अचानक कंटेनर के रुकने और अधिक कोहरा होने के कारण बस पीछे से टकराकर रेलिंग से नीचे उतर गयी. बस में लगभग 60 यात्री वार थे जिनमें 10-15 लोग घायल हो गये. थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

सोमवार को सड़क हादसों में 19 लोगों की गई जान

दरअसल, उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सोमवार को भी अलग-अलग जिलों से सड़क हादसे की खबर सामने आई थीं. लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा. इसका जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा. यूपी में विजिबिलिटी कम होने से कई वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे 19 लोगों की जान चली गई तथा 40 से अधिक लोग घायल हो गए. कोहरे से हुए हादसों में कानपुर और आसपास के जिलों में 10, आगरा और मेरठ मंडल में चार-चार और बदायूं में शिक्षक की मौत हुई. इस बीच आज सुबह गौतमबुद्ध नगर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola