Bulandshahr News: युवक के सिर पर खून हुआ सवार, फावड़े से दो किसानों के टुकड़े कर निर्मम हत्या, 5 घायल

Updated at : 21 Mar 2022 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bulandshahr News: युवक के सिर पर खून हुआ सवार, फावड़े से दो किसानों के टुकड़े कर निर्मम हत्या, 5 घायल

Bulandshahr News: बुलंदशहर में एक सनकी युवक ने कुछ किसानों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 5 लोगों के गंभीर रूप से घयाल होने की खबर है.

विज्ञापन

Bulandshahr News: बुलंदशहर में दो लोगों की हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक मंदबुद्धि युवक पर अचानक ऐसी सनक सवार हुई कि उसने फावड़े से कई किसानों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 5 लोगों के गंभीर रूप से घयाल होने की खबर है. फिलहाल, पुलिस ने सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

खानपुर थाना क्षेत्र की है घटना

घयालों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालन नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना शहर के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माजरा खानपुर की है.

आरोपी ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है. गांव माजरा खानपुर का किसान बलवीर उर्फ बल्ला खेत पर मक्का बोने गया था. अचानक उसके सिर पर क्या सनक सवार हुई कि उसने फावड़े से पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसान नत्थी( 65 वर्ष) पुत्र हरिचंद पर हमला बोल दिया. फावड़े के वार से किसान की मौके पर ही मौत हो गई. सनकी किसान इस घटना को अंजाम देने तक ही नहीं रुका इसके बाद उसने विमला (40 वर्ष) पत्नी प्रेमपाल पर भी फावड़े से वार कर मौते के घाट उतार दिया.

कई लोगों को किया घायल

बलवीर ने दो लोगों की हत्या करने के बाद रविंद्र (35 वर्ष) पुत्र नंदू पर भी हमला किया, इस हमले में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद सनकी युवक ने गांव के ही तेजपाल, पुष्पेंद्र, नौरंग, पर भी जानलेवा हमला किया, घयालों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है. इधर, ग्रामीणों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर डीआईजी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक 2 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायलों का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola