UP Election 2022: बीजेपी के संकल्प पत्र में किसान, महिलाएं और युवाओं पर फोकस, हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी 6 फरवरी यानी कल अपना संकल्प पत्र पेश करेगी. बीजेपी का संकल्प पत्र किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब सिर्फ 4 दिन का समय बाकी रह गया है. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा. इस बीच पार्टियों ने अपने-अपने संकल्प पत्र जनता के सामने पेश करने की कबायद तेज कर दी है. इस क्रम में बीजेपी (BJP) 6 फरवरी यानी कल अपना संकल्प पत्र पेश करेगी. बीजेपी का संकल्प पत्र किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके अलावा कुछ अन्य बड़े वादे भी किए जा सकते हैं.
दरअसल, 2022 के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र कैसे होगा, इसे लेकर सीएम योगी ने अपने नामांकन के दौरान बहुत कुछ पहले ही स्पष्ट कर दिया. बीजेपी ने संकल्प पत्र तैयार करने से पहले वित्तमंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी. समिति के सदस्यों ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा किया और जाना की जनता किन मुद्दों को लेकर बीजेपी से नाराज चल रही है. साथ ही जाना की इस बार आम आदमी की सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं. उसी आधार पर संकल्प पत्र तैयार किया गया है.
प्रदेश के किसान अलग-अलग मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से नाराज चल रहे हैं. ऐसे में बीजेपी के संकल्प पत्र में कृषि क्षेत्र पर अधिक फोकस रहेगा. इसके अलावा कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर कुछ घोषणाएं हो सकती हैं. साथ ही कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है. संकल्प पत्र में नए रोजगार के सृजन के अवसर पैदा करने पर भी योगी सरकार का फोकस रहेगा. इसके अलावा कर्मचारी वर्ग और पेंशन को लेकर भी घोषणाएं हो सकती हैं
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




