BJP Jan Ashirwad Yatra:UP में केंद्रीय मंत्री करेंगे सरकार की योजनाओं का प्रचार,120 विधानसभा क्षेत्र होंगे कवर

Updated at : 17 Aug 2021 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
BJP Jan Ashirwad Yatra:UP में केंद्रीय मंत्री करेंगे सरकार की योजनाओं का प्रचार,120 विधानसभा क्षेत्र होंगे कवर

BJP Jan Ashirwad Yatra: उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों ने सोमवार को विभिन्न हिस्सों से बड़ी धूमधाम से अपनी "जन आशीर्वाद यात्रा" शुरू की. भाजपा सूत्रों के मुताबिक मंत्री इन यात्राओं के दौरान 20 अगस्त तक 120 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे.

विज्ञापन

BJP Jan Ashirwad Yatra: उत्तर प्रदेश में अब चुनावी माहौल है, जिसमें हर कदम एक दांव है और मंजिल है जन विश्वास जीतना. इस कड़ी में सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सात मंत्रियों की ओर से जन आशीर्वाद यात्रा (Ashirvad Yatra) निकाली गई. यह यात्रा जातीय समीकरण साधने, पिछड़े और दलितों को यह संदेश देने के लिए निकाली जा रही है कि भाजपा सरकार इस वर्ग को आगे बढ़ा रही है.

120 विधानसभा क्षेत्र होंगे कवर

चार मंत्रियों की यात्रा शुरू हो गई है. 20 अगस्त तक हर एक का कारवां कुल 120 विधानसभा क्षेत्रों की परिक्रमा कर पूरा होगा. मंत्रियों ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही हैं और यह केवल “जनता के आशीर्वाद से ही प्राप्त किया जा सकता है. “

बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मथुरा से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि उनकी यात्रा आगरा, गाजियाबाद, गौतम बौद्ध नगर और बुलंदशहर को कवर करने के बाद 19 अगस्त को बदायूं में समाप्त होगी. उन्होंने कहा, “हमें 2017 की तुलना में 2022 में जनता से और भी बड़ा आशीर्वाद मिलने जा रहा है.”

जहां केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, अजय मिश्रा और कौशल किशोर सोमवार को लखनऊ पहुंचे और इस कार्यक्रम के लिए तैयार तीन अलग-अलग रथों में अपनी यात्रा शुरू की. पंकज चौधरी की यात्रा बस्ती से शुरू हुई और सिद्धार्थनगर और अन्य पड़ोसी जिलों को कवर करने के बाद महाराजगंज में यात्रा समाप्त होगी. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में “प्रधान सेवक” के रूप में शुरुआत की … केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर ध्यान केंद्रित करके काम किया.

इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली यूपी सरकार गांवों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है और यह सब जनता के आशीर्वाद से ही हासिल किया जा सकता है. इस प्रकार, हम जनता का आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़ रहे हैं.”

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने उन्नाव से अपनी यात्रा शुरू की और रायबरेली और बाराबंकी को कवर करने के बाद सीतापुर जिले में इसका समापन करेंगे. किशोर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों दोनों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि पार्टी और उसके नेता सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए उसी तरह काम करते रहें, और आज वे जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं.

बता दें कि राज्य में अगले साल यानि कि 2022 में चुनाव होने हैं, सरकार का लक्ष्य इस पहल का उपयोग केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में करना है. साथ ही किसानों जैसे कई मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों का मुकाबला करना भी है.

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola