Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर बहनें इन दो खास मुहूर्त में करें तिलक, भाई की होगी विजय, मिलेगा शुभ लाभ

Updated:
विज्ञापन

ज्योतिष गुरु पंडित विजय पांडेय ने बताया कि इस बार दीपावली के बाद भैया दूज दो दिन मनाया जा रहा है. 26 अक्टूबर को भले ही दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर द्वितीया लग गयी थी, जो कि 27 अक्टूबर को 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगी.

विज्ञापन

Bhai Dooj Today: रक्षाबंधन की तरह भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का त्योहार दीपावली के बाद मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. भाईदूज को यम द्वितीया के नाम से जाना जाता है.

विज्ञापन

भाईदूज के त्योहार के मौके पर बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाते हुए उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और अच्छे भाग्य की कामना करती हैं. इस बार भाईदूज की अर्ध दिवस तिथि व उदया तिथि को लेकर ज्योतिष विद्वानों कि पंचांग में मतभेद है. जिसके कारण कहीं पर 26 अक्टूबर तो कहीं पर 27 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है.

उदया तिथि को ही भाई दूज
undefined

ज्योतिष गुरु पंडित विजय पांडेय ने बताया कि इस बार दीपावली के बाद भैया दूज दो दिन मनाया जा रहा है. 26 अक्टूबर को भले ही दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर द्वितीया लग गयी थी, जो कि 27 अक्टूबर को 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगी.

तीन मुहूर्त तिलक करने के

पंडित विजय पांडेय ने बताया कि ज्योतिषनुसार जिस तिथि में सूर्योदय हो उसी तिथि के पर्व को महत्ता दी गई है. इस लिये 27 अक्टूबर को ही भैया दूज मनाया जाएगा. भैया दूज का तिलक बहनें सुबह 6 बजे से 7:30 बजे के मध्य शुभ चौघड़िया में व दूसरा मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक लाभ चौघड़िया के अभिजीत मुहूर्त में तिलक करना सर्वोत्तम होगा. तृतीय व अंतिम मुहूर्त 1:30 बजे से लेकर 3 बजे तक है. अमृत चौघड़िया के शुभ मुहूर्त में बहने अपने भाई का तिलक करें तो भाइयो को प्रत्येक कार्य में सफलता कारक होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola