ePaper

Agra Tourist Places: वीकेंड पर निहारें ताजनगरी की खूबसूरती, आगरा विजिट से पहले देखें Top प्लैसेस की List

Updated at : 24 Nov 2022 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
Agra Tourist Places: वीकेंड पर निहारें ताजनगरी की खूबसूरती, आगरा विजिट से पहले देखें Top प्लैसेस की List

Agra Tourist Places: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में लोग अपनी फैमली और फ्रेंड के साथ कहीं न कहीं घूमने जरूर जाते हैं. उत्तर प्रदेश में कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां विदेश से लोग घूमने आते हैं.आज हम आपको बताएंगे आगरा में ताजमहल के अलावा और कौन-कौन सी जगह है जहां घूमा जा सकता है.

विज्ञापन

Agra Tourist Places: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में लोग अपनी फैमली और फ्रेंड के साथ कहीं न कहीं घूमने जरूर जाते हैं. उत्तर प्रदेश में कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां विदेश से लोग घूमने आते हैं. उन्हीं में से एक जगह है यूपी का आगरा. यहां में हर साल लाखों की संख्या में लोग ताजमहल का दीदार करने आते हैं. आज हम आपको बताएंगे आगरा में ताजमहल के अलावा और कौन-कौन सी जगह है जहां घूमा जा सकता है.

आगरा का किला
undefined

अगर आप आगरा घूमने आए हैं तो ताजमहल के अलावा आप आगरा का किला भी घूम सकते हैं. इस किले की खासियत यह है कि ये बलुआ पत्थरों से बना है. इसे मुगल बादशाह अकबर ने बनवाया है. यह किला सन 1654 में बनवाया गया था. यह किला लाल किले से काफी मिलता है.

सिकंदरा किला
undefined

सिंकदरा किले की खासियत यह है कि, इसके फाटकों, मकबरों और लाल बलुआ पत्थर से डिजाइन किया गया है. इस किले का डिजाइन पूरी दुनिया में फेमस है. इस किले में महान सम्राट अकबर का मकबरा है. हर साल लाखों लोग यहां घूमने आते हैं.

एत्माद-उद-दौला
undefined

एत्माद-उद-दौला मकबरा मुगल बादशाह जहांगीर की बेगम नूरजहां ने अपने पिता मिर्जा ग्यास बेग वजीर की याद में 1628 ई. में बनवाया था. इसकी डिजाइन फारसी शैली की वास्तुकला ताजमहल से काफी ज्यादा मिलती है. यहीं कारण है कि इसे बेबी ताजमहल के नाम से भी जाना जाता है.

अंगूरी बाग
undefined

अंगूरी बाग को शाहजहां ने सन 1637 में बनाया था. शाहजहां ने इस जगह को अपनी रानियों के आराम और नहाने के लिए बनवाया था. इसके साथ ही यहां पर अंगूरों का बड़े बाग हैं.  

चीनी का रोजा
undefined

आगरा में अगर आप घूमने आए हैं तो चीनी का रोजा जरूर जाएं. इसे शाहजहां के वजीर शुक्रुल्लाह शीराजी अफजल खां ‘अल्लामी’ ने 1639 में बनवाया था. इस मकबरा में नीले रंग के टाइल लगे हैं. जो अपनी चमक के लिए मशहूर है. फिलहाल अभी ये टाइल्स निकल गई हैं. इस मकबरे में चीनी मिट्टी का भी इस्तेमाल किया गया है. इसलिए इसका नाम चीनी का रोजा रखा गया.

बुलंद दरवाजा
undefined

आगरा का बुलंद दरवाजा को सम्राट अकबर ने गुजरात पर अपनी जीत हासिल करने की याद में 1602 में बनवाया था. इस दरवाजे के पूर्वी टॉर्न पर फ़ारसी में शिलालेख देखने को मिलेगा. यह दरवाजा 42 सीढ़ियों के ऊपर बना है. यह दरवाजा 53.63 मीटर ऊंचा और 35 मीटर चौड़ा है. इसे लाल बलुआ पत्थर से बनवाया गया है.

पंचमहल
undefined

पंचमहल एक पांच मजिला इमारत है. यह फतेहपुर सीकरी के पश्चिमी कोने पर है. इसे मुगल बादशाह अकबर ने अपनी रानियों के लिए बनवाया था. इस महल की खासियत ये है कि इसमें 176 खंभे हैं. इन खंभों के बीच से आने वाली हवा बहुत ही ज्यादा ठंडी होकर आती है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola