Mathura News: वृंदावन जाने से पहले देख लें बांके बिहारी के दर्शन का समय, चंद्र ग्रहण के दिन बदलेगा Time

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Oct 2022 2:29 PM

विज्ञापन

Banke Bihari Temple: साल 2022 का आखरी चंद्रग्रहण नवंबर महीने की 8 तारीख को पड़ने जा रहा है. ऐसे में सुबह से ही सूतक लग जाएंगे. जिसके चलते बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है. भक्तजनों को दर्शन के लिए सुबह जल्दी और शाम को भी जल्दी आना पड़ेगा.

विज्ञापन

Mathura News: नवंबर महीने में चंद्रग्रहण के चलते मथुरा के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) का समय फिर से बदला जा रहा है. 8 नवंबर को मंदिर में दर्शन का समय परिवर्तित किया जाएगा. इसके चलते भक्तों को सुबह और शाम कम समय के लिए दर्शन होंगे. अगर आप वृंदावन जा रहे हैं तो कृपया मंदिर में दर्शन के समय पर एक बार नजर जरूर डाल लें.

नवंबर महीने की 8 तारीख को आखरी चंद्रग्रहण

साल 2022 का आखरी चंद्रग्रहण नवंबर महीने की 8 तारीख को पड़ने जा रहा है. ऐसे में सुबह से ही सूतक लग जाएंगे. जिसके चलते बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है. भक्तजनों को दर्शन के लिए सुबह जल्दी और शाम को भी जल्दी आना पड़ेगा.

सुबह और शाम इस टाइम खुलेंगे मंदिर के पट

कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के चलते ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 8 नवंबर को सूतक काल के कारण सुबह 5:45 बजे से बांके बिहारी के दर्शन कर सकेंगे. और 7 बजे बंद हो जाएंगे. इसी तरह से शाम को ग्रहण काल खत्म होने के बाद 7:30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और रात के 8:30 बजे बंद होंगे.

सुबह 5:55 बजे होगी श्रृंगार आरती

आठ नवंबर को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के चलते सूतक काल लगने से पहले ही बांके बिहारी की राजभोग सेवा को पूर्ण कर लिया जाएगा और शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद शयन भोग सेवा के लिए मंदिर के पट खोले जाएंगे. सुबह 5:45 पर मंदिर के पट खुलेंगे जिसके बाद 5:55 पर श्रृंगार आरती होगी. इसके बाद 6:55 पर राजभोग आरती के बाद पट बंद कर दिए जाएंगे.

रिपोर्ट- राघवेन्द्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन