ePaper

Gorakhpur News: रामगढ़ ताल में हुए अंकुर हत्याकांड में फूटा आक्रोश, परिजनों ने हाईवे किया जाम, बेबस दिखी पुलिस

Updated at : 25 Nov 2021 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur News: रामगढ़ ताल में हुए अंकुर हत्याकांड में फूटा आक्रोश, परिजनों ने हाईवे किया जाम, बेबस दिखी पुलिस

गोरखपुर के रामगढ़ ताल थानाक्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले रामपुर गांव में बुधवार को 17 वर्षीय अंकुर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच करने में गई है.

विज्ञापन

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के रामगढ़ ताल थानाक्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव में हुए 17 वर्षीय अंकुर की हत्या के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. परिजनों ने गुरुवार को गोरखपुर देवरिया बाईपास हाईवे को जाम कर दिया. वे जांच प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं.

undefined

गोरखपुर के रामगढ़ ताल थानाक्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले रामपुर गांव में बुधवार को 17 वर्षीय अंकुर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच करने में गई है. मगर गुरुवार को परिजनों ने पुलिस प्रशासन के ऊपर उदासीनता का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया. उनका आरोप है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक कार्यवाही नहीं कर रही है.

undefined

हालांकि, हाईवे जाम की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, उसके बाद एसपी सिटी गोरखपुर सोनम कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. सोनम कुमार ने बताया कि बुधवार को ही पुलिस ने 48 घंटे की परिवार से मोहलत मांगी है. और 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया था. बीती रात 3 बजे तक बजे रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस छापेमारी करती रही. सर्विस लांस में भी लगा दी गई हैं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

मृतक के भाई राहुल का आरोप है कि अवधेश और उसके साथियों ने बुधवार को उनके भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. हालांकि, कल इस घटना की सूचना मिलने पर ही एसएसपी विपिन टाडा भी पीड़ित परिवार से मिले थे. और उन्हें 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया था. गोरखपुर का रामगढ़ ताल था ना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. कानपुर के व्यवसाई मनीष गुप्ता हत्याकांड के बाद रामगढ़ ताल थानाक्षेत्र में फिर से हुए 17 वर्षीय अंकुर की हत्या ने पुलिस प्रशासन के दावों की कलई खोल दी है.

Also Read: Gorakhpur News: CM योगी के गोरखपुर में अपराधी बेखौफ, अब युवक की चाकू से गोदकर हत्या

रिपोर्ट : अभिषेक पांडेय

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola