AMU कुलपति ने किया AMUTA का चुनाव स्थगित, एक महिला पहली बार बनी थीं अमूटा अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

एएमयू में अमूटा यानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस बार हुए अमूटा के चुनाव को एएमयू कुलपति द्वारा स्थगित कर दिया गया है. मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कुलपति ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (AMUTA) को स्थगित कर दिया है. अमूटा के इतिहास में पहली बार एक महिला प्रोफेसर निर्विरोध अध्यक्ष बनी थीं.

विज्ञापन

बनी जांच कमेटी

एएमयू में अमूटा यानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस बार हुए अमूटा के चुनाव को एएमयू कुलपति द्वारा स्थगित कर दिया गया है. मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. ऐसा माना जा रहा है कि एएमयू टीचर्स एसोसिएशन में पहली बार एक महिला अध्यक्ष डॉ चांदनीबी निर्वाचित हुई हैं. साथ ही, दो हिंदू शिक्षक इतिहास विभाग के योगेश कुमार यादव और डेंटल कॉलेज के खराड़े पंकज प्रकाश सदस्य निर्वाचित हुए हैं. यही कारण है कि अमूटा के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है.

यह भी चुने गए अमूटा में…

अमूटा में हिंदी विभाग विभाग के के गुलाम साबरी, वाइल्ड लाइफ साइंस के कलीम अहमद, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमिनिटी सेक्शन के मो. फुरकान और यूनिवर्सिटी पालिटेक्निक के मो. मुजाहिद अली खान, बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट के सूफिया नसीम निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. 15 सितंबर को सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव होना था.

Also Read: Aligarh: संकट में AMU के मेडिकल कॉलेज की मान्यता, आयोग को निरीक्षण में मिली कई कमियां, दिए ये निर्देश

रिपोर्ट : चमन शर्मा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola