प्रयागराज में शराब पीकर डांस करना अधिकारियों को पड़ा महंगा

Updated:
विज्ञापन

वाराणसी : प्रयागराज में अगले वर्ष यानी 2019 में आयोजित होने वाले कुंभ की तैयारियों के लिए तैनात सरकारी कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान ही कथित तौर पर शराब पीकर डांस करते नजर आये जिसके बाद इसका वीडियो वायरल हो गया. मामले पर आईजी सिविल डिफेंस ने एक्शन लिया है और मामले की जांच के आदेश […]

विज्ञापन

वाराणसी : प्रयागराज में अगले वर्ष यानी 2019 में आयोजित होने वाले कुंभ की तैयारियों के लिए तैनात सरकारी कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान ही कथित तौर पर शराब पीकर डांस करते नजर आये जिसके बाद इसका वीडियो वायरल हो गया. मामले पर आईजी सिविल डिफेंस ने एक्शन लिया है और मामले की जांच के आदेश दिये हैं.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सिविल डिफेंस के अधिकारियों द्वारा कुंभ की ट्रेनिंग के लिए प्रयागराज जाकर, वहां नशे में झूमने और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संज्ञान लिया गया. आईजी सिविल डिफेंस ने मामले पर गंभीरता दिखायी और इसके जांच के आदेश दे दिये.

आईजी ने कहा है कि जांच जारी है और दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola