ePaper

Gorakhpur News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Updated at : 24 May 2022 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे. युवती की मां की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस लाइन सभागार में घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी नॉर्थ ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को कैंपियरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि 20 वर्षीय किशोरी शनिवार की रात खेत की तरफ गई थी. इसी बीच गांव के ही रहने वाले चार आरोपियों ने युवती को अगवा कर लिया और बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

जेल भेज दिया गया

उन्‍होंने बताया कि शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे. युवती की मां की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस लाइन सभागार में घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी नॉर्थ ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपी बालिग हैं. वहीं, अपनी करनी पर आरोपितों को बहुत पछतावा भी हो रहा है. हालांकि, इस घटना के बाद गोरखपुर जनपद में सनसनी मच गई थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. न्यायालय अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया है.

मोबाइल फोन भी बरामद किया

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है. गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं. इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के बाद कप्तान ने टीम गठित कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. इसके महज कुछ ही घंटों में इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई. इन आरोपियों की पहचान ब्रह्म देव यादव, विकास यादव, शैलेश यादव और मनीष यादव के रूप में हुई है. सभी आरोपी कैंपियरगंज के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

रिपोर्ट : कुमार प्रदीप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola