Aligarh Good News: 60 करोड़ से बनेगा अलीगढ़ में स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, डीपीआर तैयार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2022 5:00 PM
वर्ष 1984 में केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने अलीगढ़ में प्रदेश का पहला फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खोला गया था. 5 साल बाद साल 1989 में इसे राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दिया गया था. इसमें कई तरह के पर्यटन से जुड़े पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है.
Aligarh News: होटल मैनेजमेंट में अपना कॅरियर बनाने के लिए अब अलीगढ़ के युवाओं को अलीगढ़ से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. गृहनगरी अलीगढ़ में ही जल्द 60 करोड़ रुपए से स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के निर्माण का कार्य शुरू हो रहा है. इसके बाद होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वालों को घर से दूर जाकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी.
वर्ष 1984 में केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने अलीगढ़ में प्रदेश का पहला फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खोला गया था. 5 साल बाद साल 1989 में इसे राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दिया गया था. इसमें कई तरह के पर्यटन से जुड़े पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है. फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की पॉलिटेक्निक परिसर में किराये के भवन में संचालित होता था.
वर्ष 2019 में एएमयू ने फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को उपलब्ध कराए गए भवन को खाली करने की बात कही. इसकी जानकारी राज्य सरकार को दी गई. शासन ने जिला प्रशासन को फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. अलीगढ़ कासिमपुर रोड पर फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के लिए 7.5 एकड़ जमीन तलाशी गई, जिसे पर्यटन विभाग के नाम हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी गई है. 60 करोड़ रुपये से इसी फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में तब्दील किया जाएगा. अलीगढ़ के स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट के भवन का डीपीआर भारतीय पर्यटन संस्थान और यात्रा प्रबंधन ग्वालियर ने तैयार कर लिया है. जिसे शासन को भेजा गया है शासन से स्वीकृति मिलते ही इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










