ePaper

UP Election 2022: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार आने पर बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना

Updated at : 20 Jan 2022 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार आने पर बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फेंस कर बताया कि, प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फेंस कर बताया कि, प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा. यह समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा. 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी.

पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा-अखिलेश

दरअसल, अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि भाजपा ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया था. अब सपा इसे सरकार बनने पर दोबारा बहाल करेगी. इस बीच अखिलेश यादव के साथ नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू भी मौजूद रहे. सपा सरकार आने पर यश भारती पुरस्कार को भी दोबारा शुरू किया जाएगा.

तीन गुना बढ़ेगी समाजवादी पेंशन

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पेंशन योजानाओं को लेकर एक के बाद एक ऐलान करना शुरू कर दिया है. इससे पहले उन्होंने कहा कि, सपा की सरकार आने पर समाजवादी पेंशन योजना की शुरुआत की जाएगी. इसके तहत गरीब महिलाओं को सालाना 18,000 रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाएगी. पहले यह रकम 6000 रुपए होती थी.

Also Read: UP Election: अखिलेश यादव को मिला आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का निमंत्रण, विधायक नफीस अहमद ने किया स्वागत
आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव

इधर, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि, अगर मैंने चुनाव लड़ा तो, आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर ही लडूंगा, क्योंकि वहां के लोगों ने मुझे जिताया था. इस बीच आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा से सपा विधायक नफीस अहमद ने अखिलेश का चुनाव लड़ने के लिए स्वागत किया है. अब लगभग स्पष्ट है कि अखिलेश आजमगढ़ से ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

10 फरवरी को पहले चरण के लिए वोटिंग

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.

Posted by Sohit Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola