Agra Golden Men Living Statue: सैलानियों की पहली पसंद बना आगरा का गोल्डन मैन

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजमहल देखने वाले पर्यटक इन दिनों शानदार इमारत के साथ गोल्डमैन स्टेच्यू की चर्चा भी कर रहे हैं. सिर से लेकर पांव तक सुनहरे रंग में रंगे गोल्डमैन से हाथ मिलाकर हर कोई खुश होता है. इस गोल्ड मैन की खासियत है कि वह 3 घंटे तक बिना हिले डुले एक ही स्थिति में खड़ा रहता है.
Agra Golden Men Living Statue: इस गोल्ड मैन की खासियत है कि वह 3 घंटे तक बिना हिले डुले एक ही स्थिति में खड़ा रहता है. उसके साथ सेल्फी लेकर लोग ताज के दीदार को यादगार बना रहे हैं. आपको बता दें जिंदा स्टेच्यू बन्ना 18 है यूरोपीय देशों में कलाकार स्टेच्यू बंद कर लोगों को आकर्षित करते हैं. विदेशों में यह 8 उनकी रोजी-रोटी का जरिया है.भारत में यह कला अभी ज्यादा विकसित नहीं हुई है. मगर ताजनगरी का गोल्डन मैन स्टेचू पर्यटकों को अपने हुनर के जरिए काफी लुभा रहा है. महाराजगंज के रहने वाले इस्माइल खान आगरा आने वाले सैलानियों की पहली पसंद बन रहे हैं. इस्माइल ने यह स्टेचू बनने की कला 4 महीने पहले गोरखपुर रहने वाले अपने गुरु से सीखी थी और 4 महीने की कड़ी मेहनत के बाद लिविंग स्टेचू बनने की कला को अपने अंदर उतार लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए