Aligarh News: खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, IMA ने की सख्त एक्शन की मांग

Aligarh News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अस्पताली कचरे को सामान्य कूड़े में फेंकने के मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है. आईएमए नें बायोमेडिकल वेस्ट बहुत खतरनाक होता है. इसे खुले में और सामान्य कूड़े में नहीं फैंकना चाहिए. ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है.
Aligarh News: अलीगढ़ में स्वच्छता को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी कदम बढ़ा दिया है. एसोसिएशन ने हॉस्पिटल, क्लीनिक, लैब से निकलने वाले मेडिकल कचरा यानी बायो मेडिकल वेस्ट को नगर निगम के कचरा बॉक्स में न फैंकने के लिए कहा है, साथ ही ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है.
अस्पताली कचरे को सामान्य कूड़े में फेंकने के मामले पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है. आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर जयंत शर्मा ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट बहुत खतरनाक होता है. इसे खुले में और सामान्य कूड़े में नहीं फैंकना चाहिए. यह एक अपराध है. बायो मेडिकल वेस्ट को कलेक्ट करने वाली संस्था को दिया जाना चाहिए ताकि उसका उचित डिस्पोजल किया जा सके.
एसोसिएशन का कहना है कि, बायो मेडिकल वेस्ट नगर निगम के कूड़ेदान में फेंकने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए. बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंकने वाले किसी भी संस्था के पक्ष में आईएमए में नहीं है. अलीगढ़ मंडल के स्वास्थ्य विभाग में अपर निदेशक डॉ वी के सिंह ने प्रभात खबर के द्वारा खुलासा करने वाले वीडियो का संज्ञान संज्ञान लिया है. एडी हेल्थ डॉ वीके सिंह ने अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के सीएमओ को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
बायो मेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरा बॉक्स में फेंकने का खुलासा प्रभात खबर ने वीडियो जारी कर किया था. वीडियो में हॉस्पिटल, क्लीनिक, लैब से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को देर रात मौका देखकर नगर निगम के मौहल्लों की गलियों में, सड़क किनारे रखे कचरा बॉक्स में सामान्य कचरे के साथ फैंकना दिखाया गया था.
हॉस्पिटल, क्लीनिक, लैब से ट्रीटमेंट के दौरान मेडिकल कचरा यानी बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है, जो सामान्य कचरे से अधिक खतरनाक है. इसके सम्पर्क में आने के बाद कई संक्रमित व असंक्रमित बीमारी समाज में फैल सकती हैं. इस तरह के बायोमेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे से अलग डिस्पोजल किया जाता है.
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




