Lucknow News: गोमती नदी में गिरी बेकाबू कार, महिला समेत दो लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ में एक कार अनियंत्रित होकर गोमती नदी में जा गिरी. कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से 2 को बचा लिया गया, अन्य दो की तलाश जारी है. सड़क पर कीचड़ होने के कारण कार फिसल कर नदी में जा गिरी. फिलहाल, पुलिस का सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के समता मूलक चौराहे से मंगलवार देर रात कुकरैल नाले की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर रिवर फ्रंट पर जाकर नदी में समा गयी. कार में महिला समेत चार लोग सवार थे. ड्राइवर और एक युवक स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकल लिया गया, जबकि एक महिला और एक अन्य युवक को देर रात तक एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर तलाशते रहे, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है.

विज्ञापन
कीचड़ होने के कारण कार फिसलकर नदी में जा गिरी कार

घटना के संबंध में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि, लखनऊ में कार अनियंत्रित होकर गोमती नदी में जा गिरी, जिसके बाद से सर्च ऑपरेशन चल रहा है. कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से 2 को बचा लिया गया, अन्य दो की तलाश जारी है. सड़क पर कीचड़ होने के कारण कार फिसल कर नदी में जा गिरी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola