क्या विकास का मंत्र दिलायेगा यूपी में फतह?
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में थे. उन्होंने यहां 26 साल से बंद एक उर्वरक कारखाने और एम्स का शिलान्यास किया. जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने एक बार फिर विकास का मंत्र दोहराया और कहा कि बहुत हो गया जातिवाद, परिवाद अगर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाना […]
विज्ञापन
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में थे. उन्होंने यहां 26 साल से बंद एक उर्वरक कारखाने और एम्स का शिलान्यास किया. जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने एक बार फिर विकास का मंत्र दोहराया और कहा कि बहुत हो गया जातिवाद, परिवाद अगर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाना है तो इनसब से ऊपर उठना होगा. लेकिन सवाल यह है कि क्या दलित मुद्दों पर घिरी भाजपा मात्र विकास के एजेंडे पर लखनऊ फतह कर पायेगी?
यूपी में जातीय समीकरण तय करता है विधायकों का भविष्य
यूपी एक ऐसा राज्य है जहां जातीय समीकरण चुनाव में बहुत मायने रखते हैं. सपा के साथ मुस्लिम और यादव वोटर हैं. मायावती का अपना वोट बैंक है जो हर हाल में उनके साथ है यानी दलित वोटर. इसके अलावा ब्राह्मणों को भी मायावती ने अपने पाले में कर रखा है. ऐसे में भाजपा के पास क्या है. ऐसे में भाजपा सिर्फ कुछ प्रतिशत अगड़ों के वोट के सहारे फतह हासिल नहीं कर सकती. उसे दलित का वोट भी चाहिए. ऐसे में अगर लगातार दलित विरोधी गतिविधि में पार्टी की संलिप्तता उजागर हुई तो पार्टी के लिए सिर्फ विकास के सहारे जीत दर्ज करना मुश्किल होगा ऐसा राजनीति के जानकार मानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










