23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मकान ढहा,मलबे में दबकर किशोरी की मौत

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कादरचौक क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आये एक मकान के ढहने से मलबे में दबकर एक किशोरी की मृत्यु हो गयी तथा उसकी बहन घायल हो गयी. बदायूं के उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने आज यहां बताया कि गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित रहे बल्लीनगला […]

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कादरचौक क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आये एक मकान के ढहने से मलबे में दबकर एक किशोरी की मृत्यु हो गयी तथा उसकी बहन घायल हो गयी.

बदायूं के उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने आज यहां बताया कि गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित रहे बल्लीनगला गांव में कल रामसेवक नामक व्यक्ति की बेटी नन्ही देवी अपने घर में थी. पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा जयपाल की पुत्री रचना भी वहां पहुंच गयी. उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां बातें कर रही थीं कि तभी अचानक मकान ढह गया जिसके मलबे में दबकर नन्ही की मौत हो गयी और रचना गम्भीर रुप से घायल हो गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें