यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 258 नये मामले आये, कोरोना के कुल 1212 एक्टिव मामले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2022 9:14 PM
कोरोना संक्रमण के 258 नये मामले आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 55 लाख 79 हजार 295 सैम्पल की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में 133 लोग तथा अब तक कुल 20 लाख 57 हजार 67 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 1212 एक्टिव मामले हैं.
Lucknow News: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 86,644 सैम्पल की जांच की गयी. कोरोना संक्रमण के 258 नये मामले आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 55 लाख 79 हजार 295 सैम्पल की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में 133 लोग तथा अब तक कुल 20 लाख 57 हजार 67 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 1212 एक्टिव मामले हैं.
प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है. प्रदेश में शनिवार को एक दिन में 4,53,413 वैक्सीन की डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 33 लाख 19 हजार 489 तथा दूसरी डोज 13 करोड़ 89 लाख 95 हजार 637 दी गयी. 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कुल पहली डोज 1,38,09,682 तथा दूसरी डोज 1,14,29,709 दी गयी है. 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 77,63,623 तथा दूसरी डोज 40,83,630 दी गयी. शनिवार तक 32,98,861 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33 करोड़ 27 लाख 631 वैक्सीन की डोज दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










