मायावती ने कहा - कांग्रेस और भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश बर्बादी के मुहाने पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2019 4:55 PM

विज्ञापन

बस्ती (उत्तर प्रदेश) : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि दोनों पार्टी की गलत नीतियों के कारण देश बर्बादी के मुहाने पर खड़ा है. शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सपा-बसपा गठबंधन की […]

विज्ञापन

बस्ती (उत्तर प्रदेश) : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि दोनों पार्टी की गलत नीतियों के कारण देश बर्बादी के मुहाने पर खड़ा है.

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सपा-बसपा गठबंधन की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और अधिकांश राज्यों में लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही लेकिन गरीबी और बेरोजगारी खत्म नहीं हुई. बल्कि, किसान और मेहनतकश तबाह होते चले गये. उन्होंने कहा कि दलितों को उनके कानूनी अधिकार अब तक नहीं मिले हैं. मेहनतकशों को रोजगार की तलाश में महानगरों की ओर भागना पड़ रहा है. मायावती ने कहा कि कांग्रेस के बाद केंद्र की सत्ता में आयी भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी पूर्ववर्ती के पद-चिह्नों पर चलती रही जिससे आरएसएस वादी, पूंजीवादी और जातिवादी तत्वों को बढ़ावा मिला. उन्होंने कहा कि नाटकबाजी और जुमलेबाजी के चलते भाजपा सरकार मौजूदा चुनाव में केंद्र की सत्ता से बेदखल हो जायेगी.

बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान किये गये वादों में से एक चौथाई भी पूरे नहीं किये हैं. प्रधानमंत्री द्वारा पूंजीपतियों की चौकीदारी से किसान परेशान हैं, भाजपा की जातिवादी, पूंजीवादी और संप्रदाय वादी नीतियों से दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का भला नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola