सम्भल में प्रेमी जोड़े की पिटाई, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सम्भल : उत्तर प्रदेश के सम्भल शहर के हयातनगर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर उनकी पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सम्भल यमुना प्रसाद ने बताया कि हयातनगर थाना क्षेत्र में यह घटना पांच दिन पहले की है. […]

विज्ञापन

सम्भल : उत्तर प्रदेश के सम्भल शहर के हयातनगर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर उनकी पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सम्भल यमुना प्रसाद ने बताया कि हयातनगर थाना क्षेत्र में यह घटना पांच दिन पहले की है.

विज्ञापन

एक लड़की ने लड़के को मिलने के लिए मक्के के खेत में बुलाया जहां पर दो-तीन लोगों ने उन्हें देख लिया और उनके साथ मारपीट की. इस घटना का एक लड़के ने वीडियो बना लिया और कल इनका यह वीडियो वायरल कर दिया.

मामला पुलिस के संज्ञान में आया जिस पर पुलिस ने रविवार को देवेंद्र, गिरिराज और लखी के विरुद्ध मामला दर्ज किया और तीनों की गिरफ्तारी के लिये प्रयास किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola